×
crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

ईरान-इज़रायल युद्ध पर फिलहाल विराम? ट्रंप का दावा, लेकिन सस्पेंस बरकरार !

नोएडा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि ईरान और इज़रायल के बीच युद्धविराम लागू हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

मिसाइल हमले के बाद आया सीजफायर का दावा

ट्रंप का यह बयान उस वक्त आया जब कुछ ही घंटे पहले ईरान ने कतर स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागे थे। इससे पहले भी उन्होंने सीजफायर की घोषणा की थी, लेकिन उसके कुछ ही समय बाद ईरान ने इज़रायल पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किए।

ईरान की दो टूक – कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि,

“अभी तक कोई युद्धविराम या सैन्य कार्रवाई रोकने का औपचारिक समझौता नहीं हुआ है। लेकिन यदि इज़रायली सरकार हमारे नागरिकों पर हमले सुबह 4 बजे तक बंद कर दे, तो हम भी जवाबी कार्रवाई रोक सकते हैं।”

ईरानी कार्रवाई – आखिरी लम्हे तक जवाब

एक और ट्वीट में अराघची ने संकेत दिया कि सीजफायर लागू हो चुका है, लेकिन उन्होंने इसे सीधे शब्दों में स्वीकार नहीं किया। इसके तुरंत बाद ईरान ने इज़रायल पर दोबारा हमले शुरू कर दिए।

उन्होंने कहा: “हमारी सैन्य कार्रवाई सुबह 4 बजे तक जारी रही – और हमने हर हमले का माकूल जवाब दिया। हमारी बहादुर सेना मातृभूमि की रक्षा में अंतिम दम तक खड़ी रही।”

फिलहाल हालात शांत, लेकिन स्थिति अब भी तनावपूर्ण

ट्रंप के ताजा बयान के बाद ईरान की तरफ से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, जमीनी स्थिति में अभी पूरी तरह से शांति नहीं लौटी है, और पश्चिम एशिया में तनाव की लपटें अब भी उठ रही हैं।

 

 

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close