×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

ऑरेंज डे पर महिलाओं की सुरक्षा को समर्पित कार्यक्रम, IWC of Green Greater Noida ने चलाया जागरूकता अभियान

ग्रेटर नोएडा : महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के वैश्विक अभियान ऑरेंज डे के अवसर पर IWC of Green Greater Noida ने एक श्रृंखलाबद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। क्लब पिछले 20 वर्षों से महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा को लेकर सक्रिय भूमिका निभाता आया है, और इस वर्ष भी अभियान को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया गया।

क्लब ने ‘Violence Against Women’ पहल के तहत Distract Rise and Run जैसे जागरूकता अभियानों से शुरुआत की, जिनका उद्देश्य समाज में महिलाओं के खिलाफ हिंसा, भेदभाव और अन्य अन्यायों पर एक सशक्त आवाज़ उठाना रहा।

25 नवंबर, जो क्लब के 20 वर्ष पूर्ण होने का विशेष अवसर भी था, पर महिलाओं की सुरक्षा, कानूनी जागरूकता, आर्थिक सशक्तिकरण और मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

इस दौरान क्लब की टीम ने जिले की मजिस्ट्रेट (DM मैडम) से मुलाकात कर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद भी व्यक्त किया।

क्लब अध्यक्ष अमिता सिंह के नेतृत्व में IWC of Green Greater Noida की टीम लगातार सामाजिक उत्थान, जागरूकता और सेवा कार्यों में सक्रिय रही है। क्लब सदस्यों के उत्साह, समर्पण और निस्वार्थ सेवा को ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बताया गया।

क्लब ने समाज से अपील की कि सभी लोग मिलकर हिंसा मुक्त समाज, सम्मानपूर्ण जीवन और सशक्त महिलाओं की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close