उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

जन संवादः दादरी कस्बे में विधायक नागर ने किया लोगों से किया जन संवाद

लोगों की समस्याएं सुनीं, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक तेजपाल नागर ने कस्बा दादरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय पर क्षेत्र के लोगों से जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने को कहा।

क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं नागर

इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुनते हैं और उनका निराकरण कराने का प्रयास करते हैं। दादरी में भाजपा कार्यालय पर जनसंवाद के दौरान नागर ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं और शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान होगा। उन्होंने इसी मौके पर संबंधित अधिकारियों से भी लोगों की समस्याओं और शिकायतों के बारे में बातचीत की और उनको शीघ्र निराकरण करने के लिए कहा।

मदद का भरोसा दिलाया

इसी मौके पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से अनुरोध किया वे योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे इस कार्य र्में उनकी भरसक मदद करेंगे।

दादरी से भाजपा के दोबारा विधायक बने हैं नागर

नागर भाजपा के टिकट पर दोबारा चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। वे हमेशा जनता के संपर्क में हैं। वे अलग-अलग समुदाय के लोगों के बीच जाकर उनकी बात सुन रहे हैं और अपनी बात कह रहे हैं। वह विभिन्न समाज के लोगों के साथ हर वक्त खड़े होने का भरोसा भी दिला रहे हैं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close