उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

जयंतीः आम लोगों के प्रति संवेदनशील होकर उनके कार्य को समय से करें अधिकारी

गांधी व शास्त्री जयंती पर कलेक्ट्रेट में विचार गोष्ठी की जिलाधिकारी ने की अध्यक्षता, चित्र का किया अनावरण

नोएडा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट में सादगी के साथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी भी हुई।

 

 

गांधी जी के चित्र का अनावरण

गांधी जयंती के अवसर पर सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र का अनावरण करते हुए जिलाधिकारी सुहास एलवाई, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति बलराम सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विचार गोष्ठी का आयोजन

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए एक आदर्श हैं। सत्य और अहिंसा के मार्ग को पूरे विश्व में मानते हुए आज का दिवस पूरे विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहां कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए यदि एक शब्द का प्रयोग किया जाए तो वह संकल्प है। उन्होंने जो संकल्प लिए उनका दृढ़ता के साथ पालन भी सुनिश्चित किया जिससे देश को आजादी में मिलने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों से हमको निरंतर स्तर पर उनके विचार आदर्शों से शिक्षा ग्रहण करते हुए अपने जीवन में उतार कर अपने पथ पर आगे बढ़ना चाहिए, जिससे कि समाज एवं प्रदेश तथा देश का विकास तीव्र गति के साथ संभव हो सके।

इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि वह सादगी एवं सरलता के एक उदाहरण हैं। उन्होंने देश को जय जवान जय किसान का नारा दिया। सादा जीवन उच्च विचार ही दोनों महापुरुषों की एक भारत में पहचान है। अतः आज हमको संकल्पित होकर इन महापुरुषों के विचारों एवं आदर्शों का अनुसरण करते हुए अपने जीवन में नित्य कर्तव्यों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए। यही दोनों महापुरुषों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

डीएम ने यह भी कहा कि आज दोनों महान आत्माओं का स्मरण करते हुए हम सभी को जहां जहां पर भी कार्य कर रहे हैं प्रत्येक नागरिक के प्रति संवेदनशील होकर उनके कार्य को यथा समय करना चाहिए।

गांधी व शास्त्री के आदर्शों पर चलने की शपथ

इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी एलए बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट श्री निगम अतिरिक्त, मजिस्ट्रेट कोमल पंवार, जिला मनोरंजन कर अधिकारी जेपी चंद तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों महापुरुषों के आदर्शों एवं विचारों के संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त किए और उनके आदर्शों पर चलने की शपथ भी ली।

राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया

गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खेल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आसिफ परवेज ने किया। कार्यक्रम में जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल, तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close