उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नाराजगी : वैश्य समाज की अनदेखी का आरोप लगाकर जितेंद्र अग्रवाल ने खोला सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा, अखिलेश यादव को लिखा पत्र

नोएडा (फेडरल भारत न्यूज) : समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करती नजर आती है, फिर भी पार्टी के जिला संगठन में वैश्य समुदाय को जिस तरह नजरअंदाज किया जा रहा है, उससे एक बात साबित होती है कि पार्टी नेताओं को संगठन की चिंता नहीं है। इसे लेकर वैश्य संगठन ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी और महासचिव सुधीर तोमर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नोएडा वैश्य संगठन के उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने संगठन में वैश्यों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव से शिकायत की है।

जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

नोएडा वैश्य संगठन के उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी और महासचिव सुधीर तोमर पर संगठन में वैश्य समुदाय को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में नोएडा वैश्य संगठन के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि यदि वैश्य समुदाय के प्रति पार्टी का यह रवैया रहा तो आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्णत बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने अपने इस पत्र को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
वैश्य समाज की नाराजगी
नोएडा वैश्य संगठन के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने पत्र के माध्यम से स्पष्ट रूप से कहा कि अगर संगठन में वैश्य समाज को उचित स्थान नहीं दिया गया वे आगामी चुनावों में पार्टी का बहिष्कार करेंगे। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि जितेंद्र अग्रवाल, जो दो बार व्यापार सभा के प्रदेश सचिव के पद रह चुके हैं। पार्टी के जिला अध्यक्ष और जिला महासचिव पर व्यक्तिगत स्तर पर वैश्य समाज से परहेज करने का भी गंभीर आरोप लगाया है।

पदाधिकारियों का पक्ष
इस बीच पार्टी जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि संगठन में समाज के सभी वर्गों को को समान रूप से स्थान दिया जा रहा है। वैश्य समाज की भी पूरी इज्जत की जा रही है। उन्होंने संगठन में किसी भी प्रकार के भेदभाव की बात से इनकार किया है।

admin_federal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close