उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

किसान आंदोलनः किसानों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया उनका आंदोलन शांतिपूर्ण चलेगा

नोएडा विकास प्राधिकरण पर भारतीय किसान परिषद का धरना चौथे दिन भी जारी, किया प्रदर्शन

नोएडा। भारतीय किसान परिषद ने पुलिस और प्रशासन को भरोसा दिलाया है कि उनका आंदोलन अहिंसात्मक होगा। किसान लोकतंत्र के दायरे में ही रहकर आंदोलन चलाएंगे। परिषद ने यह भी साफ कर दिया कि उनका आंदोलन किसानों की समस्याओं हल होने और मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा।

डीसीपी के साथ हुई बैठक

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने सोमवार को यहां जानकारी दी कि आज हमारी बैठक (मीटिंग) नोएडा जोन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हरीशचंदर के साथ हुई। हमने किसानों की ओर से डीसीपी को आश्वस्त किया है कि किसानों का यह आंदोलन अहिंसापूर्वक जारी रहेगा। किसान लोकतंत्र के दायरे में रहकर आंदोलन चलाएंगे। वे नोएडा विकास प्राधिकरण के चेयरमैन से वार्ता करने के लिए तैयार हैं लेकिन जब तक किसानों के साथ हुए करार पूरे नहीं हो जाते तब तक यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

सुखबीर ने किया किसानों को संबोधित

उधर, नोएडा विकास प्राधिकरण पर किसानों का चौथे दिन भी धरना जारी रहा। यहां किसानों ने अपनी मांगों को पूरा करने, समस्याओं के निराकरण और पूर्व में हुए करार पर अमल करने के लिए प्रदर्शन भी किया। धरना स्थल पर ही भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने आंदोलनकारी किसानों को संबोधित किया। यहां किसानों की पंचायत भी अध्यक्षता सरदाराम ठेकेदार बदौली की अध्यक्षता में हुई। मंच का संचालन सुधीर चौहान ने किया। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए हर वह कार्य करेंगे जो लोकतंत्र के दायरे में होगा और जिससे हमारा हक मिलता हो। हमारा पहला और आखरी लक्ष्य केवल अपने किसानों का भला करना है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण पर आंदोलन कर रहे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जेल में बंद  सभी किसानों की रिहाई बिना शर्त करने मांग की।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close