उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

किसान आंदोलनः सपा विधायक महापड़ाव स्थल पहुंचे, आंदोलन को दिया समर्थन

कहा, किसानों को विभिन्न तरीके से उत्पीड़ित कर रहा प्रशासन, मामले को विधानसभा में उठाएंगे

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण पर पिछले 49 दिनों से महापड़ाव (धरना) डाले किसानों को समाजवादी पार्टी के सरधना विधानसभा क्षेत्र से विधायक अतुल प्रधान का समर्थन मिल गया है। वे आज सोमवार को महापड़ाव स्थल पर पहुंचे और समर्थन देने की घोषणा तो की ही, उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके उत्पीड़ने के मामले को वे विधानसभा के सत्र में उठाएंगे।

फर्जी मुकदमों में फंसाने का आरोप

सरधना से सपा विधायक ने आंदोलनकारी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों का शोषण कर रही है। जो लोग शांतिपूर्वक पिछले दो माह से अपना धरना दे रहे थे। वह अपनी जायज मांग सरकार से मांग रहे थे उनमें से 33 किसानों को उठाकर जेल भेज दिया। बाकी लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। लोगों को डराया और धमकाया जा रहा है। किसानों के आंदोलन तक पीने के लिए खाना-पानी न पहुंचे, इसके लिए भी पुलिस प्रशासन प्रयास कर रहा है। खाना और पानी सप्लाई करने वालों को धमकाया और डराया जा रहा है। 45 डिग्री टेंपरेचर होने के बावजूद किसानों के धरने की बिजली काट दी गई है। जो सामान किसानों का पुलिस ने जब्त किया है जिसमें कि खाने का सामान भी है, उनको अभी तक लौटाया नहीं गया है। उन्होंने घोषणा की कि किसानों के इन मुद्दों को विधानसभा के अगले सत्र में वे सदन में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के इन मुद्दों को वे अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी अवगत कराएंग।

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

आज के धरने का नेतृत्व तिलक देवी ने किया। संचालन मास्टर रणवीर सिंह ने किया। राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी ने बताया कि हम सभी प्रमुख विपक्षी दलों के जिला अध्यक्षों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के जरिये जिलाधिकारी से मांग की गई है कि किसानों को बिना शर्त तुरंत रिहा किया जाए। किसानों की जो मांग है वह न्याय संगत है उन्हें तत्काल पूरा किया जाए। अगर जेल में बंद किसानों को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो हम सभी विपक्षी दल सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए तैयार हैं। जिलाधिकारी से मिलने वाले नेताओं में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश सहित समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्र प्रधान, गौतमबुद्ध नगर के पूर्व चेयरमैन गजराज सिंह नागर, राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता अजीत दौला प्रमुख रूप से शामिल रहे।

सुखबीर खलीफा भी पहुंचे महापड़ाव स्थल पर

भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा भी किसानों के मध्य पहुंचकर अपना पुनः समर्थन देना दोहराय। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान परिषद भी 16 जून से नोएडा प्राधिकरण पर तालाबंदी करने का कार्य करेगी। तब तक धरने से नहीं उठेंगे जब तक किसानों की लंबित संपूर्ण मांग पूरी नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि जेल में बंद किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके साथ साधारण कैदियों की तरह व्यवहार किया जा रहा है जो कि हमारे संवैधानिक अधिकारों की हत्या है। क्योंकि हम आंदोलनकारी हैं और आंदोलन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। आंदोलन के तहत जेल जाना हमारे लिए गर्व की बात है। जेल के अंदर हमारे साथ राजनीतिक कैदी की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए न कि सामान्य कैदी की तरह। यह शासन-प्रशासन की अत्याचार की पराकाष्ठा है।

ये लोग प्रमुख रूप से रहे मौजूद

धरने को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने भी संबोधित किया। आज के धरने में हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से सुशील प्रधान महाशय टीकम नागर, सतीश यादव, जगदीश प्रधान, सुरेंद्र पंडित, संदीप भाटी, अजय पाल भाटी, सुरेंद्र यादव नरेंद्र भाटी रेखा रावत अनीता रावल रीना पुष्पा सुनीता पूनम संजना सोनम ज्ञानवती आदि शामिल हैं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close