उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट
बाल श्रम के खिलाफ चला अभियान, सात चिह्नित किए गए
जिले में लगातार 20 जून तक चलेगा अभियान

नोएडा। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य निकेश कुमार के नेतृत्व में श्रम प्रवर्तन अधिकारियों (श्रम विभाग,नोएडा) के साथ बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत कुल 7 बाल श्रमिक चिन्हित किए गए। इन सभी बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले सभी सेवायोजकों के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम 1986 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही अपनाई जाएगी। ये सभी बाल श्रमिक सूरजपुर, भगेल, बोटैनिकल गार्डेन परिक्षेत्र में चिन्हित किये गए। अभियान लगातार 20 जून तक चला कर अधिक से बालश्रमिकों का चिन्हीकरण किया जाएगा।