उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टहेल्थ

लाफ्टर डेः  विश्व हंसी दिवस पर जलवायु विहार के निवासियों सहित सैकड़ों लोगों ने खूब लगाए ठहाके

कार्यक्रम शामिल लोगों ने ताली बजाए, गहरी सांस ली, बच्चों की तरह चंचल हरकतें की और एक मिनट का मौन भी रखा

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 21 स्थित जलवायु विहार में जलवायु विहार कम्युनिटी सेंटर लाफ्टर क्लब ने विश्व हंसी दिवस (वर्ल्ड लाफ्टर डे) मनाया। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में भाग रहे विभिनन प्नतिभागियों को बेहतर प्रस्तुति के लिए और बेहतर कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर की  मुख्य अतिथि डॉ कनिका, निदेशक  रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में क्लिनिकल लीड, धर्मशीला नारायण सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल, नई दिल्ली थीं।

क्या है हंसी योग का लक्ष्य

विश्व हंसी दिवस  हर साल मई के पहले रविवार को मनाया जाता है। इसे 1998 में मुंबई में विश्व भर में हंसी योग आंदोलन के संस्थापक डॉ. मदन कटारिया ने हंसो और दूसरों को हंसाओ, तनाव और चिंता से मुक्ति मिलेगी, लक्ष्य को लेकर शुरू किया था। हंसी योग आंदोलन की लोकप्रियता कुछ ही वर्षों में कई गुना बढ़ गई है। अब विश्व के 120 से अधिक देशों में हजारों लाफ्टर क्लब खुल चुके हैं। हंसी योग सकारात्मक ऊर्जा को तो बढ़ाता ही है, समान विचारधारा वाले लोगों को एकजुट भी करने में सहायक होता है।

संदेश भी पढ़े गए

कार्यक्रम में डॉ. मदन कटारिया के संदेश भी पढ़े गए। संदेश के अनुसार  “7 मई, 2023 जेवीसीसी लाफ्टर क्लब, नोएडा के सदस्य अशोक साहनी के नेतृत्व में विश्व हास्य दिवस मना रहे हैं। हमारा मिशन हंसी योग के दैनिक अभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य, खुशी और विश्व शांति लाना है। शुभकामनाएं”

ये कार्यक्रम हुए

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने हंसी योग सत्र में ताली बजाए, गहरी सांस लेने का व्यायाम किया, बच्चों की तरह चंचल हरकतें की,  अभिवादन किया, लस्सी हंसी और एक मिनट का मौन भी रखा। इसके बाद डा.मदन कटारिया द्वारा निर्मित बॉलीवुड लाफ्टर योगा डांस, आभार डांस आदि हुए। इसका सभी ने लुत्फ उठाया। सत्र का संचालन लाफ्टर एंबेसडर कमोडोर अशोक साहनी ने किया। गायन मंडली ने बॉलीवुड और देशभक्ति से पूर्ण गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मनोरंजन किया।

कई हुए पुरस्कृत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.कनिका ने सर्वश्रेष्ठ नृत्य प्रस्तुत करने के ले पुष्पा, नरेश और बजाज को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनके अलावा 93 साल के एमडब्ल्यूओ उपकार सिंह और देवी सोम को 20 नए सदस्यों को क्लब से जोड़ने के लिए, आनंद खोसला, श्रीमती नेगी और वर्मा को बेस्ट लाफ्टर पुरस्कार से नवाजा गया।

हंसी से कई बीमारियां नियंत्रित रहती हैं

इससे पहले डॉ.कनिका ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हंसी योग कई बीमारियों को नियंत्रण करने में सहयोगी है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने क्लब की तारीफ की।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत मां की जयकारे के साथ हुआ।

कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं के विचार

किरण बुद्धिराजा

हंसी योग के बहुत सारे लाभ हैं। जैसे यह सकारात्मक प्रेरणा देता है। मानसिक स्वास्थ्य और लचीलेपन को बढ़ाता है। इस को करने से तनाव कम होते हैं।

कामायनी

लाफ्टर क्लब में शामिल होने से वह अधिक ऊर्जावान महसूस कर रही हैं और स्वस्थ हो गई हैं। उनकी अति संवेदनशीलता कम हो गई है। रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) नियंत्रण में है। समग्र रूप से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार हुआ है।

गीता मेनन

तनावपूर्ण जीवनशैली में हंसी योग एक चमत्कारी औषधि की तरह काम करता है। इससे मेरे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है। माइग्रेन, सर्वाइकल, स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या कम हुई है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close