उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

कासगंज में महिला वकील की हत्या के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील, कामकाज प्रभावित

ग्रेटर नोएडा (फेडरल भारत नेटवर्क) : कासगंज में महिला वकील मोहिनी तोमर की हत्या के विरोध में गुरुवार को कटहरी में वकील हड़ताल पर रहे। वकीलों ने शोक प्रस्ताव पारित किया और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पर गंभीरता से अमल करने की मांग की गई।
वकील की हत्या की निंदा
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में स्थित कचहरी में गुरुवार को जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन की कार्यकार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष उमेश भाटी की अध्यक्षता में हुई। संचालन धीरेंद्र भाटी ने किया। बैठक में कासगंज में मोहिना तोमर की निर्मम हत्या की घटना पर शोक व्यक्त किया गया। इस घटना को लेकर वकीलों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की।
हड़ताल से कामकाज प्रभावित
वकीलों ने घटना के विरोध में कचहरी में हड़ताल रखी। इस न्यायिक कामकाज भी प्रभावित रहा। सभी वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक में नरेंद्र कुमार, सीमा चौहान, मोहन मावी,रोहित करन, ज्योति भाटी, नीतू सिंह के अलावा कार्यकारिणी की सदस्य उपस्थित रहे।

Mukesh Pandit

Tags

Related Articles

Back to top button
Close