crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

Uttar Pradesh Breaking News : उत्तर प्रदेश में वकीलों की हड़ताल खत्म, मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को माना

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिन से चल रही वकीलों की हड़ताल खत्म हो गयी है। देर रात मुख्यमंत्री ने वकीलों की सभी मांगों को मान लिया है। कल से उत्तर प्रदेश के वकील काम पर लौटेंगे। मुख्य स्थायी अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल ने ये जानकारी दी है।
हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद प्रदेश भर के वकील हड़ताल पर चले गए थे। गुरूवार को लखनऊ में वकीलों ने पुलिस के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद शाम को वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला और हापुड़ मामले में कुछ मांगों को उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को मान लिया है और मांग पूरी होने के बाद अधिवक्ताओं ने कल से काम पर लौटने की घोषणा कर दी है।

ये करेगी सरकार कार्रवाई

– आंदोलन के दौरान प्रदेश भर के वकीलों पर दर्ज़ मुकदमें वापस होंगे
– हापुड़ में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
– लाठीचार्ज में घायल पुलिसकर्मियों को मुआवज़ा दिया जायेगा।
– अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को प्रदेशभर में लागू किया जाएगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close