अलीगढ़ मंडलगौतम बुद्ध नगरनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

नोएडा सेक्टर 33 में की वकीलों ने हड़ताल शासन को हुआ लाखों का नुकसान: जाने कारण

मुख्तारनामा के विरोध में सेक्टर 33 में वकील हड़ताल पे बेठ गए है शासन को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है

नोएडा: मुख्तारनामा के विरोध में सेक्टर 33 में वकील हड़ताल पे बेठ गए है शासन को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है । टोकन लेकर आने वाले लोगो को वापस लोटना पड़ रहा है। रजिस्ट्री का काम बंद हो गया है। प्रमुख सचिव के आदेश के विरोध में वकील दो दिन से धरने पर बैठे हुए है।नोएडा में रजिस्ट्री ना हो पाने की वजह से राज्य सरकार को हर दिन लाखो रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। नोएडा और गाजियाबाद में पावर ऑफ अटॉर्नी फिलहाल बंद कर दी गयी है। जिसके विरोध में बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सेक्टर 33 में हड़ताल कर ताला जड़ दिया है। हड़ताल का कारण प्रमुख सचिव विणा कुमारी जी के पावर ऑफ अटॉर्नी के कानून में किये बदलाव बताया जा रहा है। हड़ताल पे बैठे लोगो का कहना है। नॉएडा के बहुत परिवार नॉएडा से बहार रहते है। वह पावर ऑफ अटॉर्नी अपने बच्चो को या माता पिता को दे जाते है। पावर ऑफ अटॉर्नी में बदलाब की वजह से सभी को नुक्सान होगा।

एडवोकेट CS Nagar जी ने कहा शासन का आदेश तानाशाही पूर्ण है। कानून के सलाह कारों के बिना लिया गया है आदेश। पावर ऑफ अटॉर्नी के आदेश से आम जनता प्रभावित है। CS Nagar जी का कहना है हड़ताल दो दिन से चल रही है। हड़ताल चलती रहेगी न्याय के लिए न्यायालय में भी लड़ेंगे। मांग है पावर ऑफ अटॉर्नी का जो आदेश दिया गया है वो वापस लिया जाये हर व्यक्ति को पावर ऑफ अटॉर्नी देने का अधिकार है। हमारे संमिधान ने ये अधिकार हमें दिया है।

 

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close