नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का नोएडा दौरा, शहर की समस्याओं को विधानसभा में उठाने का आश्वासन

नोएडा – उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय आज नोएडा के दौरे पर रहे। नोएडा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान वे सेक्टर-71 पहुँचे, जहाँ उन्होंने प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी गौरव यादव के आवास पर आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर शुभकामनाएँ दीं। इसके साथ ही उन्होंने नोएडा महासचिव विकास यादव की माताजी के देहांत पर शोक संवेदना व्यक्त की।
मीडिया से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने नोएडा शहर की कई ज्वलंत समस्याओं का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि धारा-10 के नोटिस, किसानों की आबादी से जुड़े मुद्दे, 5% आबादी का मामला, सेक्टरों में फ्लैट रजिस्ट्री की समस्या, कॉलोनियों में बिजली संकट, हाईराइज सोसाइटियों में बिल्डरों की मनमानी तथा सेक्टर-75 में प्राधिकरण द्वारा विकास कार्य न कराए जाने जैसे विषयों को वे विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि जो अधिकारी अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, रविंद्र यादव, मनोबार खान, रामबीर यादव, नकुल चौहान, बब्बू यादव, वीरपाल यादव, वेदपाल यादव, अंकित यादव, दिव्यांशु यादव, विभांशु यादव, लखन यादव, नीरज कुमार, देवेंद्र यादव, राजेंद्र, राजू, बिजेंद्र, राहुल, अनिल, पिंटू, हेमंत शर्मा, विपिन, प्रभाकर झा, विक्रांत गोस्वामी, शिवम, अंश, वंश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




