उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

विधिक साक्षरता शिविरः महिलाओं को बताए गए उनके कानूनी अधिकार

कहां और किसने आयोजित किया था शिविर, किसने की विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से मिले निर्देशों के अनुपालन में गौतमबुद्ध नगर जिले के जनपद न्यायधीश के दिशा-निर्देशन में आज बृहस्पतिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर की अध्यक्षता  जयहिंद कुमार सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर ने की।

यह शिविर महिला कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया था। ग्रेटर नोएडा के ग्राम छोलस, दादरी में आयोजित विधिक साक्षारता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने “कानूनी जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण, हक हमार भी तो है’’, बिन्दुओं के आधार पर जनसामान्य के मध्य जागरुक करने के लिए निर्देशित किया गया है।

महिलाओं को बताए उनके कानूनी अधिकार

शिविर में जयहिंद कुमार सिंह ने महिलाओं के अधिकारों, असमानता को दूर करने तथा बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, गरिमा के साथ जीवन जीने, पोषण एवं विधिक अधिकारों, महिलाओ के विरुद्ध हिंसा को रोकने के कानून के बारे में जानकारी दी।  इनके अलावा इसी के साथ सुरक्षा बनाए रखने तथा बाल विवाह को निषेध करने के लिए लक्ष्य के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि वैदिक शास्त्रों में नारियों की पूजा करने के विषय में बताया गया है और कहा गया है कि ’’यत्र नार्यस्त पूज्यंते, रमन्ते तत्र देवताः’’ अर्थात जिस कुल में नारियेां की पूजा होती है वहा दिव्य गुण, दिव्य भोग और उत्तम सन्तान होते हैं। भारतीय समाज में बच्चियों के जन्म होने पर लक्ष्मी का रूप दिए जाने की अवधारणा को स्वीकार किया गया है। इसके बाबजूद समाज में बालिकाओं के प्रति बहुत ही विभिन्नताएं दिखती हैं। इन्ही विभिन्नताओ एवं असमानताओं को दूर करने के लिए महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जाना आवश्यक है। शिविर में उन्होंने महिलाओं से संबंधित कानूनों के विषय में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि पुरुष और महिलाओं को बराबरी पर लाने के लिए महिला सशक्तिकरण में तेजी लाने की जरूरत है। सभी क्षेत्रों में महिलाओं के उत्थान राष्ट्र की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार मिले। इसके अतिरिक्त उपस्थित बालिकाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढाओ तथा वर्ष 2021 की थीम के बाबत भी जानकारी दी और बताया कि इस वर्ष यूनाइटेड नेशन द्वारा ’’डिजीटल जनरेशन आवर जनरेशन’’ रखा गया है।

कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

शिविर में उपस्थित अतुल कुमार सोनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, गौतमबुद्वनगर, शासन द्वारा महिलाओं व बच्चियों के हित में संचालित कल्याणकारी, लाभार्थी योजनाओं तथा महिलाओं को लागू होने वाले विभिन्न कानूनों के बाबत जानकारी दी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुरक्षित मातृत्व, आश्वासन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, प्रधानमंत्री समर्थ योजना आदि के बाबत बताया।  शिखर ठकराल, पैनल अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों, समानता का अधिकारी, भ्रुण हत्या, दहेज प्रथा, आदि विषयों की जानकारी दी। कविता नागर, पैनल अधिवक्ता द्वारा महिलाओं को शिक्षित करने आदि के बारे बताया।

शिविर में जयहिंद कुमार सिंह, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी, प्रज्ञा श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी, दादरी, , पैनल अधिवक्ता शिखर ठकराल, कविता नागर, छोलस ग्राम के प्रधान समेत गांव के महिला और पुरुष शामिल थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close