लेखपाल ने शादी के एक दिन पहले फांसी का फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या, कही एसआईआर का दवाब तो नहीं बना वजह?
अभी पुलिस आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं बता रहा है। मौके पर पहुंची एसडीएम प्रियंका और कोतवाल हेमंत मिश्रा ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा निवासी लेखपाल 25 वर्षीय सुधीर कुमार की शादी थी। बताया गया है कि वह एसआईआर के काम में लगाया हुआ था। काम का बहुत दबाव था। आशंका जताई है कि SIR के काम के दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया। लेखपाल जहानाबाद विधानसभा में एसआईआर का कार्यरत थे। 26 नवम्बर को शादी की रस्में चल रही थी। सोमवार रात वह सोने के लिए चले अैर मंगलवार को फांसी के फंदे से लटक गया।
अभी पुलिस आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं बता रहा है। मौके पर पहुंची एसडीएम प्रियंका और कोतवाल हेमंत मिश्रा ने घटना की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विभागीय अधिकारियों ने उन्हें निलंबित करने की धमकी दी गई थी। मंगलवार को उसकी शादी थी, उसके बाद भी कानूनगो सुधीर के घर गए थे। यह घटना उसकी शादी से ठीक एक दिन पहले हुई है। मृतक डेढ़ साल पहले ही लेखपाल के पद पर तैनात हुआ था।
उसकी बारात बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव जानी थी। परिजनों का आरोप है कि एसआईआर के तहत काम का बहुत दबाव था। उन्होंने आशंका जताई कि एसआईआर कार्य को लेकर दबाव में होने के कारण सुधीर ने यह कदम उठाया।




