Lucknow : भाजपा के दिग्गज नेता का हुआ निधन, भाजपा दफ्तर पहुंचकर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Lucknow News : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक हृदयनाथ सिंह का निधन हो गया है। उनके शव को लखनऊ स्थित भाजपा दफ्तर में रखा गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे और दिवंगत बीजेपी नेता हृदयनाथ सिंह को श्रद्धांजलि दी। सीएम ने उनके निधन पर कहा कि ह्रदयनाथ सिंह की मौत भाजपा के लिए बड़ी क्षति है।
उधर, उनकी मौत की खबर पाते ही अन्य नेता और कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संघटक हृदय नाथ सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को संबल प्रदान करें। ह्दय नाथ सिंह का अंतिम संस्कार जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील के उनके पैतृक गांव अमावा खुर्द में होगा।
वह अयोध्या और झांसी के विभाग प्रचारक रहे। हरदोई और पीलीभीत के जिला प्रचारक भी रहे। आपातकाल के दौरान उन्होंने काम किया और जेल भी गए। जौनपुर के निवासी हृदयनाथ सिंह गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) से जुड़े। इसके बाद वह आरएसएस के प्रचारक बन गए।