महा जनसंपर्क अभियानः भाजयुमो ने घर-घर जाकर किया संपर्क, केंद्र व प्रदेश सरकार की उलब्धियां बताई
भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे जुड़ने के लिए आम लोगों से मोबाइल फोन 9090902024 पर मिस कॉल भी कराई

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल का नौ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा की नोएडा महानगर इकाई ने महा जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने केंद्र के कार्यकाल के दौरान नौ वर्ष की उपलब्धियां बताई।
सेक्टर 22 में किया घर-घर जनसंपर्क
महा जनसंपर्क अभियान के तहत नोएडा महानगर के महाराणा प्रताप मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में सेक्टर 22 में घर-घर और दुकानों पर जाकर मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल के दौरान उपलब्धियों के पत्रक बांटे। इस दौरान उन्होंने नोएडा सेक्टर 22 के सभी घरों और दुकानों पर स्टीकर भी लगाए। उन्होंने आम लोगों से मोबाइल नंबर 9090902024 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में मिस कॉल भी कराए और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों की जानकारी दी।
ये लोग थे शामिल
महा जनसंपर्क अभियान में भाजयुमो से जुड़े उमंग मित्तल, अनिल मास्टर, अशोक यादव, आदेश नंबरदार, नरेंद्र राणा, सोहन नेगी आदि शामिल थे।