उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

महाजनसंपर्क अभियानः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को और मजबूत करेगी भाजपा, कार्यकर्ताओं से लोक सभा चुनाव में जुटने का आह्वान

नगर निकाय के चुनाव में नहीं मिली अपेक्षित सफलता, केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की रिपोर्ट कार्ड लोगों के बीच जाएंगे कार्यकर्ता, इसे दिया गया महाजनसंपर्क अभियान का नाम

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को से कहा गया कि वे वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दें। वे केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड लेकर आम लोगों के बीच जाएं और उन्हें उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दें। लोगों के बीच संपर्क करने के अभियान को महाजनसंपर्क अभियान नाम दिया गया है।

 

 

बैठक में ये लोग थे शामिल

नोएडा के सेक्टर 73 स्थित सूर्या बेंक्वेट हॉल में हुई बैठक की अध्यक्षता उप्र भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने की। बैठक में उप्र भाजपा संगठन के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉ.महेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर सहित, अन्य सभी सांसद विधायक, क्षेत्रीय अध्यक्ष, संगठन पदाधिकारी सहित प्रमुख कार्यकर्ता व अन्य लोग शामिल थे। संगठन की दृष्टि से भाजपा ने उत्तर प्रदेश को छह क्षेत्रीय संगठनों में बांटा हुआ है। बैठक आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की थी। इसमें पश्चीमी उत्तर प्रदेश के 19 जिले आते हैं।

बैठक में हुई चर्चा

बैठक में उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए स्थानीय चुनाव के परिणामों पर भी चर्चा हुई। बैठक में चुनाव परिणाम पर संतोष तो जताया गया लेकिन साथ में यह भी जोड़ा गया गया कि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपेक्षित सफलता नहीं मिली। जहां सफलता मिली भी तो वहां जीत-हार का अंतर बेहद कम था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश मं संगठन को और मजबूत करने का निर्णय लिया गया।कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के कहा गया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों के बीच ले जाएं। इसके लिए प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड ले जाएं। दोनों ही सरकारों ने आम लोगों के लिए बहुत बेहतर कार्य किया है। उन कार्यों, योजनाओं की जानकार आम लोगों को होनी चाहिए। वे लोगों को रिपोर्ट कार्ड से अवगत कराएं।

कार्ययोजना की तैयारी

इसी महीने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने जा रहे हैं। इन नौ सालों के दौरान केंद्र सरकार ने बहुत ही बेहतर कार्य किया है। विभिन्न योजनाएं आम लोगों के लिए चलाई गई हैं। उन योजनाओं का लाभ करोड़ों लोग उठा रहे हैं। इन योजनाओं की जानकारी आम लोगों को देने को देने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी। कार्ययोजना पर अमल करने की जिम्मेदारियों को दी जाएगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का रोडमैप तैयार किया।

बैठकों का सिलसिला होगा शुरू

प्रदेश भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में सभी जिलों में बैठकों का सिलसिला शुरू करेगी। ये बैठकें मंडल और जिला स्तरीय होंगी। इन बैठकों के जरिये निष्क्रिय पड़े कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। क्षेत्रीय कार्यसमिति के बाद 20 और 21 मई को जिला कार्यसमिति की बैठकें होंगी। क्षेत्रीय कार्यसमिति के बाद 20 और 21 मई को जिला कार्यसमिति की बैठके होंगी। मंडल कार्यसमिति की बैठक में 22, 23 और 24 मई को प्रदेश में होंगी। क्षेत्रीय कार्यसमिति के बाद 20 और 21 मई को जिला कार्यसमिति की बैठके होंगी। मंडल कार्यसमिति की बैठक 22, 23 और 24 मई को होंगी। इन बैठकों में संबंधित क्षेत्रों के सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, नगर प्रमुख, पार्षद सहित अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close