×
Uncategorized

ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में हुआ बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने तीन को कुचला

सुपरटेक इकोविलेज—2 में एक युवक कार से जा रहा था। उसने अपनी कार को पॉर्किंग से बाहर निकाला था। रैंप पर कार पहुंचने पर ड्राईवर का उस नियंत्रण हटा गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज—2 सोसाइटी में तेज गति में कार ने तीन को कुचल दिया। तीनों हाउसकीपिंग कर्मचारियों बताए जा रहे है। घटना के दौरान वह काम करने के लिए सोसाइटी पहुंचे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। उधर, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सुपरटेक इकोविलेज—2 में एक युवक कार से जा रहा था। उसने अपनी कार को पॉर्किंग से बाहर निकाला था। रैंप पर कार पहुंचने पर ड्राईवर का उस नियंत्रण हटा गया। घ्रटना में दतिया निवासी मनीराम (40), मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी राजू (40) और मध्य प्रदेश निवासी मोनिका देवी (30) गंभीर रुप से घायल हो गई।

घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को सामान्य बताया है। घटना के विरोध में निवासियों और कर्मचारियों ने हंगामा किया। चालक राहुल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close