educationउत्तर प्रदेशएजुकेशनगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

सम्मानः यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान में शामिल विद्यार्थियों का विधायक ने किया सम्मानित

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया है कार्यक्रम, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को किया संबोधित

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले की जेवर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमने पूरी दुनिया को अपना परिवार माना है, इसीलिए ईसा पूर्व गौतमबुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया था। वसुधैव कुटुंबकम भारत की सनातन संस्कृति की पराकाष्ठा को परिलक्षित करता है जहां सिर्फ दया और करुणा के भाव के साथ विश्व बंधुत्व की भावना है।

विधायक ने किया विद्यार्थियों का स्वागत

जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आज बुधवार को पहुंचकर यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान में शामिल विद्यार्थियों को संयुक्त रूप से अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

मंगलवार से आयोजित है हैकथान

22 नवंबर मंगलवार से शुरू हुए 36 घंटे के यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान में शामिल होने के लिए 22 देशों के करीब 6 सौ से अधिक छात्र-छात्राएं और प्रतिनिधि यहां शामिल हो रहे हैं।

विद्यार्थियों से किया संवाद

इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने अफ्रीका विद्यार्थियों छात्रों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राएं भारत के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर अलग-अलग टीमों के माध्यम से विभिन्न प्रॉब्लम स्टेटमेंट्स पर समाधान बनाने का प्रयास करेंगे तो यह शिक्षा और अपने-अपने देश के लिए एक बेहतरीन संदेश होगा। 36 घंटे लगातार चलने वाला यह आयोजन अफ्रीका के छात्र-छात्राओं को भारत में शिक्षा एवं जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसरों का लाभ उठाने का बेहतरीन मौका प्रदान करेगा।

अपने नंबर उपलब्ध कराए

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विदेशी छात्र छात्राओं के प्रतिनिधियों को किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर उसके भरसक समाधान के लिए अपना मोबाइल नंबर व ई-मेल भी उन्हें उपलब्ध कराया।

इस मौके पर विधायक के साथ गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर आरके सिन्हा, प्रोफेसर अरविंद सिंह, प्रोफेसर आनंद प्रताप सिंह व आंचल बोरा आदि भी मौजूद थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close