उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरलखनऊ

महिलाओं को तुरंत न्याय दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारी

उप्र महिला आयोग की अध्यक्ष ने की जनसुनवाई, समीक्षा बैठक भी की

नोएडा। महिला उत्पीड़न पर रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को तुरंत न्याय दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक हुई।

जिला गौतमबुद्ध नगर के कलेक्ट्रेट सभागार में हुई महिला जनसुनवाई और समीक्षा बैठक की अध्यक्षता विमला बाथम ने की। उन्होंने कहा कि महिला आयोग उत्पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के प्रति गंभीर है। इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई रही हैं, महिला आयोग उनकी लगातार समीक्षा करने के साथ ही उत्पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई के माध्यम से उन्हें तुरंत न्याय उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित कर रहा है।

उन्होंने समीक्षा बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों का आह्वान किया कि वे पीड़ित महिलाओं को तुरंत न्याय दिलाने लिए आपसी सामंजस्य बनाएं और महिलाओं को न्याय दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिससें पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सकें। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पहल की जानी चाहिए और प्रत्येक अधिकारी महिला उत्पीड़न के संबंध में तुरन्त कार्यवाही कर उन्हें राहत पहुंचाएं।

उन्होंने महिला कल्याण विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की कार्य प्रगति रिपोर्ट आयोग को ई-मेल के जरिये भेजें। इसी प्रकार उनके द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, समाज कल्याण आदि विभागों के कार्यो की समीक्षा की गई और ई-मेल के जरिये कार्य प्रगति रिपोर्ट आयोग को भेजने को कहा गया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धा पेंशन, शादी विवाह अनुदान आदि योजनाओं के सम्बन्ध में सर्वे करते हुये प्रत्येक पात्र लाभार्थियों को संचालित योजना का लाभ उपलब्ध कराया जायें, ताकि सरकार की जो मंशा है उसको मूर्त रूप प्रदान किया जा सकें। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत कक्षा 10 व 12 में अध्ययनरत 11 छात्र/छात्राओं को लैपटाप भी बांटे।

महिला जनसुनवाई के दौरान 11 उत्पीड़ित महिलाओं ने महिला आयोग की अध्यक्ष से मुलाकात कर अपने उत्पीड़न के बारे में बताया जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया गया और इस सम्बन्ध में उन्होंने महिला पुलिस अधिकारियों को नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करते हुये पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता पहॅुचाने के निर्देश मौके पर ही दिये। उन्होंने यह भी कहा कि महिला जनसुनवाई के दौरान जो गम्भीर प्रकरण सामने आये है, उनका सही प्रकार से निस्तारण एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित गति से न्याय प्राप्त हो इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुये कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट ग्रेटर नोएडा उमेश चन्द निगम, ए0सी0पी अंकिता, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र बहादुर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी,  जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारीगण, महिला थानाध्यक्ष तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close