×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे मालदीव, राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने किया भव्य स्वागत

नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चार दिवसीय ब्रिटेन और मालदीव दौरे के तहत शुक्रवार को मालदीव पहुंचे। इससे पहले वे दो दिन ब्रिटेन में आधिकारिक मुलाकातों में व्यस्त रहे।

माले एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत

मालदीव की राजधानी माले एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू खुद एयरपोर्ट पर मौजूद रहे और उन्होंने गले लगाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान मालदीव सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मोदी

पीएम मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। यह दो दिवसीय दौरा भारत और मालदीव के संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

भारत-मालदीव संबंधों को लेकर हो सकती है अहम बातचीत

इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक, व्यापारिक और क्षेत्रीय सहयोग जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। माना जा रहा है कि भारत और मालदीव के बीच आपसी सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में यह दौरा एक मजबूत कड़ी साबित होगा।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close