crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टहरियाणा

ममताः बच्ची को मां से छीन ले गई हरियाणा पुलिस, बर्दाश्त न कर सकी मां

पुलिस ने बिसरख थाने में खुद पर पेट्रोल छिड़क कर किया आत्महत्या का प्रयास

ग्रेटर नोएडा। एक की मां की बच्ची छिन गई। बच्ची की वियोग में महिला व्याकुल हो गई और वह जान देने पर उतारू हो गई। यह देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। किसी तरह पुलिस ने महिला के हाथ से पेट्रोल का बर्तन और माचिस छीनकर उसे बचाया।

बच्ची की कस्टडी मुद्दे था पति से विवाद

दरअसल, एक महिला का अपने पति से बच्ची की कस्टडी मुद्दे पर विवाद था। बच्ची फिलहाल मां के साथ रह रही थी। महिला बिसरख थाना क्षेत्र में अपनी बच्ची के साथ रह रही थी। अचानक पुलिस आई और बच्ची को लेकर चली गई।

थाने में पेट्रोल छिड़क कर किया आत्महत्या का प्रयास

बेटी की जुदाई को महिला बर्दाश्त नहीं कर सकी। वह पेट्रोल लेकर बिसरख थाने में पहुंच गई। वहां पर उसने अपनी बच्ची को दिलाने का पुलिस से अनुरोध किया लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। यह देखकर महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लिया। शरीर पेट्रोल छिड़कते देखकर पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। उनमें हड़कंप मच गया। उन्होंने महिला को मनाने का प्रयास किया लेकिन महिला पर कोई असर नहीं हुआ। बाद में किसी तरह महिला से पेट्रोल का बर्तन और माचिस छीनने में पुलिस सफल हुई।

महिला का आरोप

पीड़ित महिला का आरोप है कि हरियाणा की जींद थाने से पुलिस अचानाक उसके पति के साथ बिसरख थाना इलाक़े में बच्ची को कस्टडी में लेने उसके घर पहुँची थी। पुलिस ने अपने आने की पूर्व सूचना नहीं दी थी। पुलिस घर से पति के साथ बेटी को उठा ले गई।

पुलिस दौड़ती रही

महिला ने कई घंटे बिसरख पुलिस को सड़क पर दौड़ाया। पुलिस ने थाने में महिला से माचिस छिनकर उसके आत्महत्या के प्रयास को विफल कर दिया।

पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने महिला को अपने हिरासत में ले लिया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close