मंगलमय परिवार ने महर्षि पाणिनि गुरुकुल में हवन किया

ग्रेटर नोएडा: मंगलमय परिवार के सदस्यों ने रविवार को ग्रेटर नोएडा के महर्षि पाणिनि गुरुकुल में हवन कराया। गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर हवन पूर्ण किया और धार्मिक कार्य किया। गुरुकुल के सदस्य नरेश गुप्ता ने बताया कि मंगलमय परिवार के सदस्यों ने गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों की शिक्षा हेतू सहयोग राशि भी भेंट की। महर्षि पाणिनि गुरुकुल संस्था के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा व संरक्षक वीपी निमानी ने मंगलमय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए गुरुकुल को इसी प्रकार का सहयोग करते रहने का अनुरोध भी किया। इस अवसर पर सत्यप्रकाश अग्रवाल, ललित शर्मा, सौरभ बंसल, मोनू जेवर, पी पी मिश्रा, मुकुल गोयल, विनोद कसाना, सुरेश पचौरी, धनप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, नौरगं सिंह, गौरव उपाध्याय, ऋषि गोयल, अरुण गुप्ता, शरद त्यागी, राकेश शर्मा, विकास गर्ग व अन्य लोग उपस्थित रहे।