भाजपा नोएडा की नई मंडल कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी !

नोएडा: भारतीय जनता पार्टी, नोएडा महानगर में संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल हुआ है। अटल बिहारी वाजपेयी मंडल के नए पदाधिकारियों की घोषणा आज पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने की।
मंडल अध्यक्ष पद पर नीरज चौधरी नियुक्त
घोषणा के मुताबिक, आगाहपुर निवासी नीरज चौधरी को मंडल अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया है।
उनके नेतृत्व में मंडल कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों की भी नियुक्तियाँ की गई हैं।
छह नेताओं को मिली उपाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी
बरौला के उमेश चौहान, हाजीपुर के सुशील अवाना, सदर सराय की लक्ष्मी पटवाल, बरौला की पूनम सिंह, और सलारपुर से प्रवीन झा एवं राहुल शर्मा को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है।
महामंत्री और मंत्री पद की सूची भी जारी
महामंत्री पद पर सेक्टर-99 के जितेन्द्र कुमार और सेक्टर-41 के शिवम पाठक को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं मंडल मंत्री के रूप में अंकित भाटी, सुखवीर सिंह, शशि भूषण, पुनीत धनकड़, और मधु कुमार का नाम शामिल है।
एक मंत्री पद अभी रिक्त है, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।
जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने की आधिकारिक घोषणा
सलारपुर से आने वाले घनश्याम झा को मंडल का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नई कार्यकारिणी की सूची मंडल अध्यक्ष नीरज चौधरी द्वारा अनुमोदित की गई है और इसकी आधिकारिक घोषणा जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने की।
उपाध्यक्षों की टीम
मंडल उपाध्यक्ष के रूप में कुल पाँच नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है:
1. श्री उमेश चौहान – बरौला
2. श्री सुशील अवाना – हाजीपुर
3. श्रीमती लक्ष्मी पटवाल – सदर सराय
4. श्रीमती पूनम सिंह – बरौला
5. श्री प्रवीन झा – सलारपुर
6. श्री राहुल शर्मा – सलारपुर
महामंत्री और मंत्री नियुक्त
महामंत्री पद के लिए दो नेताओं को चुना गया है:
श्री जितेन्द्र कुमार – सैक्टर-99
श्री शिवम पाठक – सैक्टर-41




