उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

मुलाकातः अपहृत बच्चे की बरामदगी उत्कृष्ट कानून व्यवस्था का सजीव उदाहरण

अपहृत बच्चे के परिजनों से मिले विधायक धीरेंद्र सिंह, कुशल क्षेम पूछी, ग्रामीणों ने पुलिस टीम को किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले की जेवर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले दिनों अपहृत किए गए 11 वर्षीय हर्ष की सकुशल बरामदगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्कृष्ट कानून व्यवस्था का सजीव उदाहरण है। नोएडा पुलिस के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह की तत्परता, इसका जीता जागता उदाहरण है। विधायक धीरेंद्र सिंह हर्ष और उसके परिजनों से मुलाक़ात कर  उनकी कुशलक्षेम पूछी।

अपहृत किए गए बच्चे के घर गए विधायक

विधायक धीरेंद्र सिंह आज बृहस्पतिवार ग्राम लुक्सर निवासी मेघ सिंह नागर के घर जाकर बदमाशों द्वारा पिछले दिनों अपहृत किए गए 11 वर्षीय हर्ष की सकुशल बरामदगी के बाद उसके घर जाकर बच्चे और उसके परिजनों की कुशल क्षेम पूछी।

गुंडागर्दी करने वालों का यहां स्थान नहीं

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज है। यहां गुंडागर्दी करने वाले व्यक्तियों का कोई स्थान नहीं है। उत्तर प्रदेश आज अपराध मुक्त प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने अपहृत किए गए हर्ष के पिता मेघ सिंह नागर तथा उसकी बहन रिंकी, आँचल, काजल, पिंकी, कंचन से मुलाक़ात कर उनकी कुशलक्षेम जानी।

पुलिस कर्मी सम्मानित

ग्रामवासियों ने कोतवाली प्रभारी इकोटेक प्रथम सरिता मलिक, सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय बृजनंदन राय, सौरभ श्रीवास्तव और योगेश कुमार आदि का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

ये लोग भी थे मौजूद

इस मौके पर रवींद्र प्रधान, धर्मेंद्र भाटी, चैनपाल सिंह प्रधान, अमित भाटी, कपिल भाटी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close