खेल

MI vs DC: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का रविवार को होगा आमना सामना, सूर्यकुमार की टीम में हुई वापसी

आईपीएल 2024 :  आईपीएल 2024 मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रविवार 7 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस (MI) के इस सीजन के प्रदर्शन की बात की जाए तो उनके द्वारा खेले गए 3 मैचों में से सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। बिना अंक प्राप्त किए वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें स्थान पर हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट और फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सूर्यकुमार यादव चोट के बाद मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़ गए हैं। पिछले दिनों बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी से सूर्यकुमार यादव को क्लीयरलेंस मिला था।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उन्होंने 4 मैचों मे से 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा और1 मुकाबला मे अपनी जीत दर्ज कि। 2 अंक लेकर वह पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। आईपीएल 2023 में दोनों टीमें एक मुकाबले के लिए आमने-सामने थी जिसमें मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा सा हो सकता है। आईपीएल में दिल्ली और मुंबई 33 मैचों में एक-दूसरे से भिड़ चुकी थी। इन 33 मैचों में से दिल्ली ने 15 मुकाबले जीते हैं वहीं मुंबई 18 मैचों मे जीत हासिल की।

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के सामने होगी दिल्ली कैपिटल्स 

बताते चलें कि सूर्यकुमार यादव दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर वापसी करेंगे। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला 7 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल, मुंबई इंडियंस प्वॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स नौवें नंबर पर है। अब तक मुंबई इंडियंस को लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स को अपने 4 मैचों में से 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीतने में कामयाब रही।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close