×
Uncategorized

Noida: बिहार के नाबालिग की कुलेसरा गांव में पीटकर हत्या, मोबाइल चोरी का शक

मूलरुप से बिहार के नवादा सूरज पुत्र रंजीत अपने परिवार के साथ कुलेसरा गांव स्थित श्रीराम कॉलोनी में रहते था।

बिहार के एक नाबालिग की कुलेसरा गांव में पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट की घटना में दो सगे भाई और उनके अन्य दोस्त शामिल बताए गए हैं। आरोपियों ने नाबालिग पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया है। आरोपी मृतक को अपने घर ले गए। जहां कमरे में ले जाकर मारपीट की गई। घटना ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र की कुलेसरा की है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मूलरुप से बिहार के नवादा सूरज पुत्र रंजीत अपने परिवार के साथ कुलेसरा गांव स्थित श्रीराम कॉलोनी में रहते था। 17 वर्षीय बेटा सूरज के पास शुक्रवार को उसके दोस्त आजाद पुत्र हरिराम और उसका भाई अरुण पुत्र हरिराम आए थे। वह उसे कुलेसरा गांव में अपने कमरे पर ले गए। कमरे पर दोनों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। उन्होंने सूरज पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाकर मारपीट कर दी।

रंजीत के मुताबिक, आरोपियों ने पहले तो उनके बेटे के साथ मारपीट की। उसके बाद गले पर भी हमला किया गया। उसका गला दबाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों को वह बेहोशी की हालत में मिला था। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close