crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

मिशन शक्तिः सहायक आयुक्त ने की बीट अग्गापुर में मिशन शक्ति कक्ष की स्थापना

स्थापना के मौके पर कई महिलाओं ने लिया भाग, उन्हें उनके अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी, किया गया जागरूक

नोएडा। सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय नोएडा सौम्या सिंह ने आज मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बीट अग्गापुर में मिशन शक्ति कक्ष की स्थापना की। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 50 महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम में शामिल 6 महिलाओं को शक्ति दीदी का बैज लगाकर शक्ति दीदी के रूप में नियुक्त भी किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने किया जागरूक

मिशन शक्ति कक्ष की स्थापना के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं महिलाओं को सहायक पुलिस आयुक्त सौम्या सिंह ने नारी सशक्तिकरण,  नारी स्वावलंबन और   महिलाओं के उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इन अधिकारों के उन्होंने महिलाओं को जागरूक भी किया। उन्होंने महिलाओं को संबंधित सभी हेल्पलाइन नंबर एवं योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इनमें से अग्गापुर  की निवासी 6 महिलाओं को शक्ति दीदी का बैच लगाकर शक्ति दीदी के रूप में नियुक्त किया गया। शक्ति दीदी अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में एक कदम आगे कर अपनी बात संबंधित विभाग में जाकर रख सकेंगी।

समस्याएं भी सुनी गईं

मिशन शक्ति कक्ष की स्थापना के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याएं भी सुनी गईं। इस कार्यक्रम में थाना सेक्टर-49 की महिला इकाई की टीम, महिला बीट अधिकारी, चौकी प्रभारी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को पंपलेट्स भी वितरित किए गए।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close