उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

ग्रेटर नोएडा : नामांकन में पहुंचे विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया बड़ा दावा, ज़ेवर से रिकोर्ड मतों से जीतेंगे गौतमबुद्ध नगर लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा

ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने बुधवार को नामांकन किया है। नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, नोएडा विधायक पंकज सिंह समेत भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने डॉ. महेश शर्मा को रिकॉर्ड मतों से जीताने का दावा किया है।

डॉ. महेश शर्मा ने करीब 12 बजे पहुंचकर सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद डॉ महेश शर्मा नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित किया। नामांकन में पहुंचे जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतेंगे। वहीं, जेवर की जनता घरों से निकलकर महेश शर्मा के समर्थन में वोट करेगी। साथ ही जेवर से भारी मत करेगी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close