×
Uncategorized

राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह की माता लीला सिंह के निधन पर विधायक मदन भैया ने पहुंचकर जताया शोक

ग्रेटर नोएडा : राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह की माता लीला सिंह के दुखद निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। शोक संतप्त परिवार से मिलने और सांत्वना देने के लिए आज खतौली विधायक मदन भैया एवं प्रमुख कर्मवीर नागर ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन स्थित निराला ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी पहुंचे, जहां वे स्वर्गीय लीला सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने और परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उपस्थित हुए।

इस अवसर पर विधायक मदन भैया ने कहा:

लीला सिंह जी एक अत्यंत धार्मिक, कर्मठ और संस्कारी महिला थीं। उनका जीवन समर्पण, सादगी और सेवा की मिसाल था। वे अपने परिवार और समाज दोनों के लिए प्रेरणास्त्रोत थीं। उनका जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।”

प्रमुख कर्मवीर नागर ने भी गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा:

लीला सिंह जी का स्नेहपूर्ण स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेंगी। वे एक आदर्श माँ थीं, जिन्होंने एक संस्कारी और सशक्त बेटी को जन्म दिया, जो आज राज्यसभा सांसद के रूप में देश की सेवा कर रही हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।”

शोक व्यक्त करने के दौरान स्थानीय निवासियों, समाजसेवियों और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों ने भी परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। सभी ने मिलकर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close