अयोध्याउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

मनसे प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या दौरा रद

ट्वीट कर खुद दी जानकारी, अस्वस्थ होना बताया गया

अयोध्या। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या दौरा रद हो गया है। उन्होंने पांच जून को अध्योध्या आने की घोषणा की थी। इसे लेकर उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक सियासत गर्म हो गई हो गई है। अपने अयोध्या दौरे के रद होने की जानकारी खुद राज ठाकरे ने ट्वीट कर दी। राज के ट्वीट के अनुसार उनके अस्वस्थ हो जाने का से अयोध्या का दौरा रद हुआ है। राज ठाकरे के 5 जून को होने वाले दौरे के ठीक 5 दिन बाद यानी 10 जून को उनके भतीजे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिवसेना प्रमुख उधव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे को भी अयोध्या आना है। हालांकि अभी इनके आने की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। राज ठाकरे का दौरा रद्द होने के सियासी गलियारों में अफवाहें तेज हो गई है। लोग अपने अपने कयास लगा रहे हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे को अयोध्या का दौरा करने की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि वे हर हाल में राज ठाकरे को अयोध्या में घुसने नहीं देंगे। वह राज ठाकरे के उत्तर भारतीयों खासतौर से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के प्रति की गई टिप्पणी से बेहद खफा हैं। उन्होंने राज ठाकरे से कहा था कि वे पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगे तब अयोध्या आने के बारे में सोचें। राज ठाकरे को अयोध्या आने से रोकने के लिए उन्होंने अभी कुछ दिन पहले ही समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया था। उनके शक्ति प्रदर्शन में लाखों लोग शामिल हुए थे। इसी शक्ति प्रदर्शन के बाद ही यह माना जा रहा था कि राज ठाकरे का अयोध्या दौरा कभी भी रद हो सकता है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close