×
नोएडा

मोबाइल लूट या फिर चोरी होने पर खाते से उड़ सकती है रकम, जानिए क्या है बदमाशों का शातिर अंदाज

आरोपी के पास से दो मोबाइल, चाकू और अवैध ट्राजेक्शन रिसिविंग की छायाप्रति बरामद की है।

आए दिन मोबाइल फोन लूट या फिर चोरी की घटनाएं सामने आती है। अगर आपका भी फोन लूट एवं चोरी होता है तो आपको भी सजग रहने की जरुरत है। मोबाइल चोरी या फिर लुटने वाला आपके खाते से रकम गायब कर सकता है। ऐसे में लोगों से पहले अपने सभी अॅनलाइन ट्रॉजैक्शन पर तत्काल रोक लगवानी चाहिए। फेस—2 कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक ऐसे ही आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के पास से दो मोबाइल, चाकू और अवैध ट्राजेक्शन रिसिविंग की छायाप्रति बरामद की है। इसके खिलाफ कोतवाली फेज—2 कोतवाली में पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि आरोपी की पहचान बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी लोकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। पकड़ा गया आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर दिल्ली एनसीआर में राह चलते लोगों से मोबाइल लूट लेता था।

वह लूट के मोबाइल से ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कर लेता था। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। आरोपी डराकर उनके खाते से अपने खाते में रूपये ट्रांसफर कराकर मौके से फरार हो जाता था। आरोपी कई बार मोबाइल स्नैचिंग और साइबर ठगी कर चुका है। पकड़े जाने के डर से वह व्हाट्सएप कॉल करता था। ताकि पुलिस इनको ट्रैस न कर सके। साथ ही अपना ठिकाना लगातार बदलता रहता था।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close