500 KM से ज्यादा सफर तो देने होंगे ज़्यादा पैसे: रेलवे की नई फेयर पॉलिसी तैयार !

नोएडा: रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द ही ज्यादा किराया देना पड़ सकता है। रेलवे ने एसी और नॉन-एसी कोच में सफर करने वालों के टिकट रेट बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। नया नियम 1 जुलाई 2025 से लागू किया जा सकता है।
नई फेयर पॉलिसी में किराए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव
भारतीय रेलवे एक नई फेयर पॉलिसी लाने की तैयारी में है। इसके तहत बिना एसी वाले कोच में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और एसी कोच में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की जा सकती है।
लंबी दूरी वालों पर पड़ेगा सीधा असर
यह नया किराया नियम केवल 500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर लागू होगा। इसका मतलब यह है कि रोजमर्रा के यात्रियों या कम दूरी की यात्रा करने वालों पर इसका कोई असर नहीं होगा।
किस कोच में कितना बढ़ेगा किराया?
सेकेंड क्लास (500 किमी से ज्यादा): प्रति किलोमीटर आधा पैसा अधिक
नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेन: 1 पैसा प्रति किमी अतिरिक्त
एसी कोच: 2 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त
500 किलोमीटर के भीतर वालों को राहत
अगर आपकी यात्रा 500 किलोमीटर या उससे कम है, तो आप पुराने किराए पर ही टिकट खरीद पाएंगे। यह बढ़ोतरी केवल एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों के लिए लागू होगी।
रेल मंत्रालय की मंजूरी बाकी
रेलवे बोर्ड ने किराया बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है और इसे रेल मंत्रालय को भेज दिया गया है। अंतिम फैसला मंत्रालय की मंजूरी के बाद लिया जाएगा।




