उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडादिल्लीनोएडानोएडा वेस्टराजनीति

आंदोलनः कांग्रेसजनों ने रास्ता जामकर किया प्रदर्शन

सोनिया गांधी से पूछताछ के लिए ईडी के सम्मन जारी करने का कर रहे थे विरोध

नोएडा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाने के खिलाफ नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी ने यहां प्रदर्शन किया। कुछ स्थानों पर रास्ता जाम भी किया। इस दौरान यातायात बाधित रहा।

विकास मार्ग को किया जाम, यातायात बाधित

यहां प्रदर्शनकारियों का नेतृतव नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने किया। नोएडा कांग्रेस के सैकडो कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में लक्ष्मी नगर के विकास मार्ग पर V3S मॉल के चोराहे पर रास्ता जाम किया। यहां हुए प्रदर्शन में उन्होंने मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक (राजग) सरकार के ख़िलाफ़ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। रास्ता जाम करने से यातायात बाधित हो गया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र को खत्म कर पुलिस स्टेट में तब्दील कर दिया है विपक्षी पार्टी के नेताओं को बदनाम करने डराने-धमकाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। सरकार विपक्षी दलों की आवाज को दबाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सरकार की की तानाशाही से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता लोकतंत्र के लिए लड़ेगा।

इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, बबली नागर, देवेन्द्र भाटी, विदित चौधरी, वीर सिंह चौधरी, मुकेश यादव, उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी, चरण सिंह यादव, महासचिव सोनू प्रधान, महासचिव जितेन्द्र चौधरी, सचिव कैप्टन हरलीन बाज़वा आदि मौजूद थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close