उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

आंदोलनः किसानों नेताओं की रिहाई तक धरना जारी रखने का संकल्प

किसानों ने की महापंचात, आसपास के काफी संख्या में किसान व महिलाएं हुईं शामिल

ग्रेटर नोएडा। दादरी स्थित एनटीपीसी कार्यालय के बाहर किसानों के धरना प्रदर्शन को कई किसान संगठनों ने अपना समर्थन दिया। किसानों ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता और जेल गए किसानों की बिना शर्त रिहा नहीं किया जाता तब तक कोई भी धरनास्थल से नहीं जाएगा।

काफी संख्या में जुटे किसान

किसानों ने धरनास्थल पर ही पंचायत की। यहां काफी संख्या में किसान जुटे हैं। दादरी के एनटीपीसी कार्यालय के पास रसूलपुर गांव में उनकी पंचायत हुई।

पंचायत में दादरी एनटीपीसी के आसपास के क्षेत्र के शामिल हुए। ये अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एनटीपीसी पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पानी की बौछार की गई। उन पर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस ने कई किसान नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किसान दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर रसूलपुर गांव में महापंचायत कर रहे हैं।

महिलाएं भी धरने में शामिल

किसान नेता राजेंद्र यादव ने बताया कि कई किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके विरोध में महिलाएं भी धरने में शामिल हैं। हम तब तक अपना धरना जारी रखेंगे जब तक बिना शर्त उनकी रिहाई नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी में किसानों की जमीन ले ली गई और आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। गांवों को बिजली फ्री की बात की गई थी। चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराए जाने की बात की गई थी लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। किसान आज भी खाली हाथ हैं। जिला प्रशासन इस विषय पर गंभीरता से विचार करें और जल्द ही अपने अधिकारी व कर्मचारियों को धरना स्थल पर भेजें।

किसान नेता राजिंदर ने कहा कि हमारे नेता सुखबीर खलीफा को पुलिस जल्द से जल्द रिहा करे। हम रणनीति बना रहे हैं। फिर आगे के लिए आंदोलन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close