×
Uncategorized

Noida: अब नए अंदाज में शाक्तिमान की यादें, KHUSH के खास कलेक्शन लॉन्च में शामिल हुए मुक़ेश खन्ना

भारत के लोकप्रिय अभिनेता मुक़ेश खन्ना, जिन्हें शाक्तिमान के किरदार के लिए आज भी खास तौर पर याद किया जाता है।

90 के दशक में बड़े हुए लोगों के लिए शाक्तिमान सिर्फ एक टीवी शो नहीं था। वह बचपन की उन यादों का हिस्सा था, जब रविवार की सुबह टीवी के सामने बैठना अपने आप में एक खास अनुभव हुआ करता था। शाक्तिमान ने बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ जिम्मेदारी का भी अहसास कराया है। अब वही यादें एक नए अंदाज़ में लोगों के सामने आने वाली हैं।

भारत के लोकप्रिय अभिनेता मुक़ेश खन्ना, जिन्हें शाक्तिमान के किरदार के लिए आज भी खास तौर पर याद किया जाता है, 27 अगस्त 2026 को दिल्ली NCR में KHUSH के विशेष शाक्तिमान कलेक्शन के लॉन्च में शामिल हुए। KHUSH अपने नए कलेक्शन के जरिए शाक्तिमान की पहचान को आज की फैशन और लाइफस्टाइल से जोड़ने की कोशिश कर रहा है। ब्रांड के लिए यह सिर्फ एक नया कलेक्शन लॉन्च करना नहीं है, बल्कि उस किरदार से जुड़ी पुरानी यादों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक तरीका भी है।

KHUSH ने कम समय में ऐसे फैशन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स पर ध्यान दिया है, जिन्हें लोग अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें। शाक्तिमान के साथ यह जुड़ाव ब्रांड को एक ऐसी कहानी से जोड़ता है, जिससे भारत की एक पूरी पीढ़ी भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई है। शाक्तिमान की खासियत सिर्फ उसकी सुपरपावर नहीं थी। इस किरदार की सबसे बड़ी पहचान उसके विचार थे। वह हमेशा लोगों की मदद करने, गलत के खिलाफ खड़े होने और अपनी ताकत का सही इस्तेमाल करने की बात करता था। यही वजह है कि इतने सालों बाद भी शाक्तिमान का नाम लोगों के बीच लोकप्रिय है।

मुक़ेश खन्ना की मौजूदगी इस लॉन्च को और खास बनाती है। दर्शकों के लिए वह सिर्फ शाक्तिमान का किरदार निभाने वाले अभिनेता नहीं हैं, बल्कि उस किरदार की पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी मौजूदगी इस पूरे कलेक्शन को एक खास जुड़ाव देती है। लॉन्च में शामिल होकर मुकेश खन्ना ने कहा कि खुशी है कि दो पीढ़ियों को जोड़ने के लिए ऐसी कोई पहल की जा रही है, उन्होंने बताया कि “जब यह प्रस्ताव लेकर संस्थापक अभिषेक और खुशी मेरे पास आए तो मुझे आश्चर्य हुआ, हालांकि मैं काफी देर में कन्विंस होता हूं, लेकिन इनके विजन ने मुझे बहुत प्रभावित किया।
मैं शक्तिमान के “तमराज किलविश” का प्रभाव नई पीढ़ी पर नहीं डालना चाहता हूं, अपितु उन्हें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाना चाहता हूं। जब हम “अद्भुद, अदम्य साहस” की बात करते हैं तो मुझे इस राष्ट्र के प्रत्येक बालक, युवा और व्यक्ति में सकारात्मकता दिखती है। मैं चाहता हूं कि वे राष्ट्र के ध्येय वाक्य सत्यमेव जयते को समझें और उसे चरितार्थ करें।

अपने लॉन्च पर बात करते हुए संस्थापक अभिषेक शर्मा ने कहा कि संस्थापिका खुशी शर्मा के साथ मिल कर उन्होंने इस पर विचार किया था। उनका मानना है कि इतिहास स्वयं को दोहराता है एवं युवा पीढ़ी को सशक्त करने के लिए नैतिक मूल्यों का होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमने शक्तिमान को एक मनोरंजन के रूप में नहीं देखा अपितु वह एक दौर था जब हर बच्चा सच बोलना सीखता था, अंधेरे अर्थात बुरे कर्मों को किलविश के राज का आगमन मानता था और उसे यह महसूस होता था कि उसने भी स्वयं को सत्य से बाँधे रखा तो निश्चित रूप से उसके अंदर भी एक शक्तिमान आयेगा।

वहीं इस लॉन्च पर बात करते हुए संस्थापिका खुशी शर्मा ने कहा कि लॉन्च से पहले ही हमें बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, वेबसाइट पर प्री बुकिंग में लड़कियों की भी बहुत क्वेरी आई कि इसमें उनके लिए क्या है, और यह सोच कर हमने उनके लिए भी कई कलेक्शंस ऐड किए। पूरी टीम ने इसपर विचार किया, महीनों इस पर मंथन किया और तब जाकर हम 20 से अधिक मर्चेंडाइज को लॉन्च कर पाने में सफल हुए। उन्होंने मुकेश खन्ना का आभार जताते हुए कहा कि हमें यह भरोसा नहीं था कि वे इसे स्वीकार करेंगे, लेकिन जब इस विचार को सुन कर उन्होंने स्वयं ही डिजाइंस को अप्रूव किया, चेंजेज बताए और कहा कि यह युवा पीढ़ी को नैतिकता से जोड़ेगी, वह क्षण अप्रत्याशित और अविस्मरणीय था।

हमें आशा ही नहीं अपितु पूरा विश्वास है कि यह प्लेटफॉर्म अपनी सोच को पूरा कर पाएगा और युवा वर्ग तक अपनी पहुंच स्थापित कर पाएगा। KHUSH का यह लॉन्च इस बात का उदाहरण है कि पुरानी यादों को नए अंदाज़ में भी जिया जा सकता है। 27 अगस्त हुआ यह आयोजन फैशन, मनोरंजन और बचपन की यादों को एक साथ लाने वाला खास मौका था।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close