उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरराजनीतिलखनऊ

मुलायम की छोटी बहू ने आजम पर साधा निशाना, मोदी-योगी की तारीफ की

नोएडा आईं अपर्णा यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं  भीड़ ने किया भव्य स्वागत

नोएडा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने आजम खां को सलाह दी है कि वे फिलहाल अपने मुकदमों के बारे में सोचें और राजनीति से दूरी बना लें। अपर्णा शुक्रवार की शाम करीब चार यहां नोएडा के सेक्टर 70 में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता योगेंद्र यादव के आवास पर पहुंची। यहीं पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इसके पहले उनके नोएडा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उन पर फूलों की वर्षा करने के साथ ही फूल-मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं के स्वागत को देखकर ऐसा लगता था कि भाजपा का कोई साधारण नेता नहीं बल्कि जनाधार वाला कोई मंत्री आया हो।

गौरतलब है कि अपर्णा यादव ने वर्ष 2017 में हुए विधानसभा का चुनाव लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की टिकट पर लड़ा था। लेकिन वे चुनाव हार गईं थीं। अपर्णा भले ही मुलायम सिंह यादव की बहू हों लेकिन भाजपा के प्रति शुरू से ही उनके दिल में कहीं न कहीं नरम कोना रहा। यही कारण रहा कि वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के कुछ ही महीने पहले अपर्णा विधिवत भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा के लिए यह बड़ी राहत वाली और डैमेज कंट्रोल वाली बात थी। क्यों कि इसी के कुछ दिन पहले ही भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा को छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। तब राजनीति के जानकारों को यह लगा था कि भाजपा इसकी भरपाई नहीं कर पाएगी लेकिन अपर्णा के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके कयास धरे के धरे ही रह गए और बहुत ठीक तरह से डैमेज कंट्रोल हुआ।

अपर्णा ने मीडिया से बातचीत के दौरान आजम खां के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि उनको उनके ऊपर लगे केस के बारे में सोचना चाहिए फिलहाल राजनीति से उन्हें दूरी बना लेनी चाहिए।

उन्होंने अपने चचिया ससुर एवं प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने से संबंधित पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अगर वे भाजपा में आते हैं तो उनका स्वागत है। इसके लिए उन्हें भाजपा के शीर्ष नेताओं से बातचीत करनी चाहिए।

राज्य सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को पेश वर्ष 2022- 23 के बजट के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने यह बजट अभी पूरी तरह से पढ़ा नहीं है। इसलिए वह ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की बागडोर अच्छे हाथों में और सुरक्षित है। भाजपा ने हमेशा रामराज्य की बात करती रही है र कर रही है। रामराज्य के बारे में कहा गया है कि एक राजा साधु होना चाहिए। उसी के चलते प्रदेश की बागडोर योगी आदित्यनाथ के हाथ में है जो तारीफ के योग्य है। उसकी तारीफ करना कोई नई बात नहीं है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ तारीफ के काबिल हैं ही।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close