उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगर निगम टीम पर हमला, पुलिस सबूत मांगती रही

अतिक्रमण हटाओ टीम पर पटरी दुकानदारों ने किया था जानलेवा हमला

लखनऊ। यहां के इंदिरानगर में सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटाने गए लखनऊ नगर निगम के कर्मचारियों पर पटरी दुकानदारों ने हमला कर दिया। स्थानीय व्यापारियों व अन्य लोगों ने किसी तरह उनकी जान बचाई और पटरी दुकानदारों के चुंगल से छुड़ाया। व्यापारी और कर्मचारी जब पुलिस से मदद मांगने गए तब उनका टका सा जवाब था कि नगर निगम ने तो हमे बुलाया नहीं। उधर, पुलिस चौकी का दरोगा कार्रवाई करने के लिए सबूत मांगता रहा।

राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में पुलिस और स्थानीय पार्षद की समर्थन से पटरी दुकानदार नेता का मन इतना बढ़ गया है कि इस बार उसने उनको ही निपटाने की ठान ली। पटरी दुकानदारों को बुलाकर अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर मार डालो, मार डालो के नारे लगाते हुए  जानलेवा हमला कर दिया।

ठीक पुलिस चौकी के सामने हुई इस घटना पर पुलिस मूकदर्शक बनी रही। लोगों ने जब चौकी पर शिकायत की तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने कहा की नगर निगम ने हमको तो बुलाया नहीं और दरोगा जी का कहना था सबूत ले लीजिए हम कार्यवाही कर देंगे।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों को मदद से किसी तरह कर्मचारियों को बचाया जा सका। बाद में थाने आए पार्षद को स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। उनकी कारगुजारी उजागर होता देख उन्होंने पहले तो व्यापारियों पर आरोप लगाने की कोशिश की। बाद में अपने विरोध में मामला बढ़ता देख वहां खिसक गए।

फिलहाल, शुक्रवार को तैश में आए नगर निगम कर्मचारियों और अधिकारियों ने सुबह नौ बजे से अतिक्रमण अभियान चलाने को कहां था। लेकिन स्थानीय पार्षद और भाजपा नेताओं के दबाव कारण अभी दोपहर 1 बजे तक कोई कार्यवाही शुरू नही हो सकी थी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close