उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़

ग्रेटर नोएडा में व्यापारी के लापता बेटे की हत्या : दुकानदारों ने बाजार किया बंद, धरने पर बैठे

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा से बुरी खबर है। एक लापता बच्चे की हत्या मिलने के बाद दुकानदार उत्तेजित हो गए। व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए। घटना ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर कस्बे की है। घटना स्थल पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

बिलासपुर के एक व्यापारी का बेटा चार दिन पहले लापता हो गया था। पुलिस से परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर दी थी। आज बच्चे की हत्या की सूचना परिजनों और मार्किट के लोगों को लगी। लोग आक्रोशित हो गए और धरने पर बाजार बंद कर बैठ गए। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारियों को समझने का प्रयास किया। व्यापारियों का कहना है आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उसी के बाद वह हटेंगे। फिलहाल पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close