crimeउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस से आए थे चर्चा में

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी नेता की जयपुर में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली उनके घर में घुसकर मारी गई। उस दौरान गोगामेड़ी श्यामनगर इलाके में अपने घर में मौजूद थे। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घर में घुसकर मारी गोली
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या करने के बाद राजधानी जयपुर में लोगों में आक्रोश है। वहीं पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आला अधिकारी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे गए और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई है। गोली उनके श्याम नगर स्थित उनके घर पर मारी गई। घटना के बाद मास अस्पताल पर भारी भीड़ लग गई है। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। अभी तक हमलावरों के बारे में पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।

बनाया था अलग संगठन
लंबे समय से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े हैं। विवाद के बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी उसके अध्यक्ष हैं। ये फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन से खासा चर्चा में आए थे। सुखदेव सिंह को गोली मारने के बाद इसकी सूचना पूरे प्रदेश में आग की तरह फैल गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, वहीं शहर को पुलिस हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि गोगामेड़ी पिछले काफी समय से सुरक्षा की मांग कर रहे थे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close