×
Uncategorized

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” का राष्ट्रीय संकल्प, नोएडा का सेक्टर-62 बना ऐतिहासिक पल का साक्षी, गडकरी ने साझा किए विचार

नोएडा : आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” एवं 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर नोएडा सेक्टर-62 में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी शामिल हुए। नोएडा की ओर से इस आयोजन में सांसद महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, समाज में सकारात्मक बदलाव की कुंजी है।” उन्होंने इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष बल देने की बात कही।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महिला सशक्तिकरण और पोषण जागरूकता की दिशा में इस पहल को ऐतिहासिक बताया। वहीं, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने इसे प्रधानमंत्री जी के “नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाने के संकल्प” की ओर बढ़ाया गया एक ठोस कदम कहा।
नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और परिवारों में स्वास्थ्य संबंधी नई चेतना का संचार होगा। नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी ने भी इस अभियान को समाज में व्यापक जनजागरण का माध्यम बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने प्रधानमंत्री जी की इस पहल का जोरदार स्वागत किया और स्वस्थ एवं सशक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close