×
गौतम बुद्ध नगरनोएडाशिक्षा

नवरत्न फाउंडेशन की मुहिम ने महिलाओं को दिया नया जीवन, अब उम्र की सीमा छोड़ हर महिला होगी शिक्षित

नोएडा : आज के दौर में पढ़ाई- लिखाई बड़ी जरूरी है. हर कोई इसका महत्व समझ रहा है। इसी के नारी सशक्तिकरण भी भारत में एक अहम मुद्दा है। कई महिलाएं ऐसी हैं जो इस अधुनिक दौर में समय के साथ कदम से कदम मिलाकर नहीं दौड़ पाई और किसी कारण उनके पढ़ने का सपना सपना ही बनकर रह गया। पर अब उस सपने को पंख देने का काम कर रही है नवरत्न फाउंडेशन। नवरत्न फाउंडेशन नोएडा में उन महिलाओं को पढ़ाने का काम रही है जो किसी न किसी अभाव के चलते पढ़ाई से दूर हो गई।

सेक्टर 16 नोएडा में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस कालोनी में सर्व मनोकामना से पहले शिव दुर्गा मन्दिर परिसर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिलाओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। इस महान उद्देश्य में नवरत्न फाउंडेशन का योगदान बडा ही सराहनीय है। महिलाओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए अध्यापक की व्यवस्था नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने की है। यहां पर पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं है। किसी भी उम्र की महिला यहां शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं। यहां पर वे लड़कियां भी पढ़ने आ रही जिनकी पढाई किसी कारण से छुट गई है। वे स्कूल में जा कर पढ़ाई नहीं कर पा रही है। वे भी यहां पर शिक्षा प्राप्त कर सकती है। यहां पर महिलाओं की पढ़ाई दोपहर 3  बजे से शाम 5 बजे तक होती है। जो भी महिला पढ़ने की इच्छुक है। वह बिना संकोच के यहां पर आ कर शिक्षा प्राप्त कर सकती है।

Keshav Panchal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close