Navratri 2023: जाने कलश स्थापना का सही वक्त, ये है शुभ मुहूर्त

नोएडा: आदिशक्ति मां दुर्गा के सभी नौ रूपों को पूजने वाला नवरात्रि का त्योहार 15 अक्टूबर रविवार से शुरू हो रहा है। मां दुर्गा इस बार हाथी पर सवार होकर आ रही है। जिसे शुभ संकेत माना जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार हाथी को बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह तो सबको पता है कि नवरात्रि के 9 दिन मां नवदुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की पूजा होती है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है। कहा जाता है कि मां शैलपुत्री की पूजा करने से जातकों की मनोकामना पूर्ण होती है।
नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त: 15 अक्टूबर को रात 11 बजकर 52 मिनट पर प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो रही है। साथ ही शाम 06 बजकर 43 मिनट पर चित्रा नक्षत्र भी है। आश्विन शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा तिथि यानी 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक कलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त रहेगा।