उत्तर प्रदेशनोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने, राज्यपाल ने दिलाई सीएम पद की शपथ, अनिल विज नाराज होकर घर लौटे

नोएडा/चंडीगढ़ : हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ के दौरान पूर्व गृह मंत्री अनिल विज कार्यक्रम में न पहुंचकर सीधे अम्बाला पहुंच गए। बीजेपी के आला पदाधिकारियों की तरफ से उन्हें मनाने की कोशिश जारी है।
मंगलवार को राज्यपाल ने नायब सिंह सैनी को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ-साथ बनवारी लाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। डॉ. बनवारी लाल पिछली सरकार में सहकारिता मंत्री थे। जेपी दलाल को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। मनोहर सरकार में वह कृषि मंत्री थे।