गौतम बुद्ध नगरनोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

नेफोवा ने लगाईं पाठशाला, जनता की थाली में 294 लोगों को खाना परोसा

रविवार को जनता की थाली गौरव पटेल और डिंपल सिसोदिया के सौजन्य से प्रायोजित था।

नोएडा वेस्ट : नेफोवा का सर्व शिक्षा अभियान और जनता की थाली जारी है। रविवार को भी जनता की थाली अभियान के तहत 294 लोगों ने खाना खाया। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जरूरतमंद बच्चो को मुफ्त शिक्षा प्रदान की गयी।
नेफोवा फॉउंडेशन के सर्व शिक्षा शिक्षा अभियान की कोऑर्डिनेटर पल्लवी गुप्ता और रंजना भरद्वाज ने बताया कि साक्षर होना सभी के लिए जरुरी है और शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है।

कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चे अपने मात-पिता के मजबूरियों की वजह से शिक्षा से महरूम रह जाते हैं। कुछ बच्चे पहले स्कूल जाते थे, लेकिन अब नहीं जाते और काफी बच्चों ने तो स्कूल देखा तक नहीं है। ऐसे ही करीब 30 बच्चों को नेफोवा फॉउंडेशन अपने कार्यालय में शिक्षा दे रही है और उन्हें स्कूल में दाखिला लेने के लायक बनाया जा रहा है।

बच्चो को हिंदी, अंग्रेजी के वर्णमाला और शब्दकोष के साथ गिनती और जोड़ घटाव सिखाया जा रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार चल रही कक्षाओं में बच्चे लगातार कुछ न कुछ नया सीख रहे हैं और बच्चों को लिखना भी सिखाया जा रहा है।

नेफोवा फॉउंडेशन के पाठशाला में बच्चों को पढाई के साथ साथ मस्ती और कुछ पौस्टिक नास्ता भी दिया जाता है। बच्चों के बीच नेफोवा सदस्यों का जन्मदिन भी मनाया जा रहा,जिससे बच्चे भी प्रोत्साहित महसूस करें। इस हफ्ते बच्चों के बीच नेफोवा के तीन सदस्यों का जन्मदिन मनाया गया। बच्चों के बीच में केक काटा गया और बच्चो को केक के साथ जूस, बिस्किट और चॉकलेट भी दिया गया। बच्चो को पढ़ाने के लिए पल्लवी गुप्ता, मानवी त्यागी, रंजना भरद्वाज, विकास कटियार, सागर गुप्ता, पुनीत चौहान, इत्यादि ने सहयोग किया।

जनता की थाली में पांच रुपए में 294 लोगों ने खाया खाना

जनता की थाली में रविवार को 5 रुपए में छोले चावल और अचार रखा गया था। रविवार को जनता की थाली श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी निवासी गौरव पटेल और जेएम् फ्लोरेंस सोसाइटी निवासी डिंपल सिसोदिया के सौजन्य से प्रायोजित था। जनता की थाली का खाना इकोविलेज-2 में राजकुमार और ज्योति जायसवाल के निगरानी में शुद्ध वातावरण में तैयार किया गया, जिसे वितरण के लिए एक मूर्ति पर लाया गया। खाना वितरण में विकास कटियार, पुनीत चौहान, सागर गुप्ता, अजय कुमार सिंह, ज्योति जायसवाल, आदर्श निगम, समीर भारद्वाज, सागर चौधरी, रणविजय सिंह और प्रवीण गुप्ता ने सहयोग किया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close