उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ
विधानसभा का शुरू हुआ नया अध्याय
जब बजट सत्र शुरू होगा तब सब कुछ बदला-बदला दिखेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा ने शुक्रवार को एक नया अध्याय शुरू किया। आज से विधानसभा हाई टेक हो गई। अब विधानसभा में डिजिटल प्रणाली विधिवत लागू हो गई। उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 23 मार्च से शुरू होना है। जब बजट सत्र शुरू होगा तब सब कुछ डिजीटल होगा। जब बजट सत्र की शुरुआत होगी तो तस्वीर बिलकुल बदली-बदली दिखेगी। विधानसभा में ई-विधान सिस्टम को लागू किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने विधानसभा गैलरी में हुए सौंदर्यीकरण के कार्यों का लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा विभिन्न दलों के विधायक भी मौजूद थे।