उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

नई जिम्मेदारीः पंखुड़ी पाठक का कांग्रेस नेताओं ने किया सम्मान, बधाई दी

उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया की मिली है नई ज़िम्मेदारी, कार्यकर्ता और नेता उनके कार्यालय पर जाकर दी बधाई

नोएडा। ज़िला कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंखुड़ी पाठक को उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की ज़िम्मेदारी मिलने पर उनका सम्मान किया और उन्हें बधाई दी। कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता उनके नोएडा स्थित कार्यालय गए और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने की बधाई दी।

सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि जिले से किसी व्यक्ति को पार्टी नेतृत्व ने इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। यह सभी लोगों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनमानस की लड़ाई और पार्टी की नीतियों का प्रचार ज़मीनी स्तर से लेकर सोशल मीडिया पर भी पूरी ऊर्जा के साथ किया जाएगा।

जूम मीटिंग शुरू

पंखुड़ी ने बताया की पार्टी के सोशल मीडिया विभाग को न केवल प्रदेश स्तर पर बल्कि ज़िला और शहर से लेकर बूथ स्तर तक लेकर जाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रदेश स्तर पर ज़ूम मीटिंग भी शुरू कर दी है।

सभी को दिया धन्यवाद, भाजपा की आलोचना

उन्होंने ज़िले के सभी नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा के झूठे दावों और प्रॉपगैंडा को ध्वस्त करने का एक मात्र माध्यम सोशल मीडिया है जिसको मजबूत करने में सभी को सहयोग करना होगा।

इस मौक़े पर कांग्रेस नेता अनिल यादव, अजय भाटी, हेम नगर, राम भरोसे शर्मा, कपिल भाटी, क़ादिर खान, रवि माथुर, उदयवीर यादव, गौतम जी, धर्म सिंह प्रधान, एड० पुनीत, मो० अखलाक आदि उपस्थित रहे।

तेजिंदर का भी स्वागत

इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर बने तेजिंदर नागर का स्वागत किया गया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close