निक्की भाटी केस में नया मोड़ , अब निक्की भाटी की भाभी ने पीड़ित परिवार पर लगाए नए गंभीर आरोप, पुलिस की जांच बदली

ग्रेटर नोएडा: निक्की भाटी हत्या केस अब और पेचीदा होता जा रहा है। मृतका निक्की भाटी की भाभी मीनाक्षी ने सामने आकर अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मीनाक्षी, जिसकी शादी वर्ष 2016 में रोहित से हुई थी, का कहना है कि शादी के समय उसके परिवार ने दहेज में एक मारुति सियाज कार दी थी। लेकिन ससुराल वालों ने कार को “अशुभ” बताकर बेच दिया और इसके बाद उनसे स्कॉर्पियो एसयूवी का नया मॉडल और नकद रुपये की मांग की गई।
मीनाक्षी का आरोप है कि जब उसके परिवार ने इस मांग को पूरा करने से इनकार किया तो उसे मायके भेज दिया गया। मामला पंचायत तक पहुंचा, जहां कथित तौर पर यह शर्त रखी गई कि या तो मीनाक्षी के परिवार को 35 लाख रुपये (शादी पर खर्च की गई राशि) वापस किए जाएं ताकि उसकी दोबारा शादी हो सके, या फिर उसे बहू के रूप में स्वीकार किया जाए।
मीनाक्षी ने आरोप लगाया कि निक्की के पिता भिखारी सिंह पायला और उनका परिवार कभी भी उसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हुए।
गिरफ्तार किए गए निक्की के ससुर सत्यवीर सिंह पर भी सवाल उठे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कई बार मीनाक्षी के पिता को आश्वासन दिया था कि वह अपने व्यक्तिगत प्रभाव का इस्तेमाल कर भिखारी सिंह पायला से पैसे दिलवाएंगे और मामले का निपटारा कराएंगे। लेकिन यह विवाद कभी सुलझ नहीं पाया।
इस खुलासे के बाद मामला और उलझता जा रहा है तथा दहेज उत्पीड़न और हत्या की गुत्थी में नए पेंच जुड़ गए हैं




