Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास मिलेगी 24 घंटे बिजली, नोएडा में बनेगा विभाग का हाईटेक दफ्तर
मंत्री शर्मा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसलिए वहां 24 घंटे बिजली की सप्लाई की जानी है।

नोएडा में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके. शर्मा ने अपने शुक्रवार रात यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट क्षेत्र में बिजली की सप्लाई व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए है
मंत्री शर्मा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसलिए वहां 24 घंटे बिजली की सप्लाई की जानी है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का अनावश्यक शटडाउन न लिया जाए, ताकि उपभोक्ताओं एवं औद्योगिक इकाइयों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। शटडाउन केवल जरुरत पड़ने पर लिया जाए और उसकी जानकारी पहले ही उपभोक्ताओं को दी जानी चाहिए।
बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री ने नोएडा में बिजली व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए है। साथ ही जल्द ही नोएडा में बिजली विभाग का अत्याधुनिक एवं ऑफिस भवन बनाया जाएगा। जहां विभाग के सभी अधिकारी एक ही परिसर में साथ बैठ सकेंगे। इससे विभागीय समन्वय, कार्यक्षमता और उपभोक्ता सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।
बिजली लाइनों के रखरखाव, ट्रांसफॉर्मर क्षमता वृद्धि, बिलिंग एवं राजस्व वसूली प्रणाली को मजबूत करने समेत कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और फील्ड कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।




